फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : Prashant was murdered due to old rivalry

Murder: दो महीने पहले प्लानिंग, फिर प्रशांत को लगाया ठिकाने, गिरफ्तार तीन सगे भाइयों ने उगला पूरा सच

Thu, 19 Oct 2023 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Oct 2023 07:59 PM IST
सार

Shamli Murder Case : प्रशांत की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पूरी प्लानिंग करने के बाद प्रशांत की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Shamli News : Prashant was murdered due to old rivalry
शामली: थाना भवन पुलिस ने प्रशांत की हत्या के तीन आरोपी पकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में थानाभवन पुलिस और एसओजी टीम ने गांव मंटी हसनपुर के जंगल में आठ दिन पहले युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


गांव मंटी हसनपुर के जंगल में 10 अक्तूबर की रात को गांव निवासी प्रशांत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एएसपी ने बताया थानाभवन पुलिस व एसओजी टीम ने प्रशांत की हत्या करने के आरोप में गांव मंटी हसनपुर निवासी तीन भाइयों अमित, अक्षय व रोहित को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस घटना में गांव के ही अनिकेत, आदेश व अंकित फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया 2017 में लोकेश व उसके पुत्रों दीपक, प्रशांत, रवि पुत्र ऋषिपाल और विक्रम पुत्र जयपाल ने उसके भाई मोहित की हत्या कर दी थी। उनके पिता सूरते ने इन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से उनकी इनसे रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन

दो माह पहले बन गई भी हत्या की योजना
एएसपी ओपी सिंह ने आरोपियों से पूछताछ में बताया कि अमित, रोहित, अक्षय व अंकित ने प्रशांत की हत्या की योजना करीब डेढ़-दो महीने पहले ही बना ली थी। अपनी योजना में परिवार के अनिकेत व आदेश को भी शामिल कर लिया। घटना के दिन अक्षय व अमित अपनी नौकरी पर हरियाणा में थे।

यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला

10 अक्तूबर को उनके मुकदमे की तारीख थी, लेकिन प्रशांत तारीख पर नहीं गया था। उसके पिता लोकेश तारीख पर गए थे। इसी बीच अनिकेत, आदेश व अंकित गांव में बाइक से घूमकर निगरानी कर रहे थे। उन्हें पता चला कि प्रशांत अपने बहनोई मनीष के साथ थानाभवन गया है। थानाभवन से वापस आकर प्रशांत गांव में एक व्यक्ति के यहां गया था। रात को वहां से प्रशांत अपने घर वापस जा रहा था। उसी दौरान अनिकेत, आदेश व अंकित बाइक से वहां पहुंचे और प्रशांत की गोली हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed