फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power Corporation collected Rs 13 crore in 20 days

20 दिन में विद्युत निगम ने वसूले 13 करोड़ रुपये

Thu, 01 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 01 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation collected Rs 13 crore in 20 days
- फोटो : Demo Pic
शामली। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट स्वीकार जाने के कारण पिछले बीस दिनों में बिजली बिल के रूप में जिले में 13 करोड़ 30 लाख की वसूली की गई है। कुल 900 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं 25 नवंबर के बाद 15 दिसंबर तक पांच सौ रुपये के पुराने नोट स्वीकार किए जाने के बावजूद वसूली में चालीस प्रतिशत की कमी आई है। 
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग के काउंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवधि में प्रतिदिन तीस लाख से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक वसूली की गई थी। 24 नवंबर के बाद पांच सौ रुपये के नोट पंद्रह दिसंबर तक स्वीकार किए जाने के बावजूद प्रतिदिन वसूली एक लाख से लेकर 25 लाख 89 हजार रुपये तक सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन


विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि 25 नवंबर के बाद बिजली बिल के रूप चालीस प्रतिशत की गिरावट आई है। 13 करोड़ तीस लाख रुपये की वसूली की गई है। वहीं विभाग ने दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक व एक लाख से ज्यादा के 900 बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के अंतिम दिन 25.89 लाख रुपये की वसूली हो पाई है, जबकि 242 नए कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली बिल जमा होने के बाद 300 बिजली कनेक्शन जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed