फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Potato sowing is fifteen days behind due to rain

बरसात से आलू की बुवाई पंद्रह दिन पिछड़ी

Fri, 08 Oct 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Potato sowing is fifteen days behind due to rain
बरसात से आलू की बुवाई पंद्रह दिन पिछड़ी
विज्ञापन

शामली। सितंबर में बरसात के कारण आलू की बुवाई 15 दिन पिछड़ गई है। बरसात खत्म होने के बाद अब किसान आलू की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। किसानों को सिर्फ बाहर से आने वाले बीज मिलने का इंतजार है। अगले सप्ताह से आलू की बुवाई शुरू हो जाएगी। जिले के झिंझाना, जलालाबाद, थानाभवन और शामली ब्लाक में आलू की 700-800 हेक्टेयर खेती होती है। किसान सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर अक्तूबर के पूरे महीने और नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में आलू की बुवाई करते हैं। यहां के जिले के ज्यादातर किसान आलू चिप्सोना, डायमंड, पुखराज, फ्राईसोना, संगम, थ्राईवन, नीलकंठ और सुख्याति समेत कई प्रजाति की बुवाई करते हैं। आलू की बुवाई के लिए किसान सरकारी बीज पर निर्भर नहीं है। वह अपना आलू बुवाई के लिए बीज के रूप में प्रयोग करते हैं। पंजाब, मेरठ से बीज लाकर बुआई करते है। इस साल सितंबर माह में ज्यादा बरसात होने से किसान आलू की बुवाई के लिए खेत तैयार नहीं कर पाए है।
अक्तूबर शुरू होने के बावजूद सितंबर में हुई बरसात के कारण खेतों में अभी नमी है, जिस कारण बुवाई का कार्य लेट हो रहा है। शामली शहर के माजरा रोड के प्रगतिशील किसान सन्नी निर्वाल, सूरज निर्वाल का कहना है कि खेतों में नमी खत्म होने के बाद वह आलू की बुवाई के लिए इसी सप्ताह खेत तैयारी शुरू कर देंगे। पिछले साल पंजाब और मेरठ के मोदीपुरम से आलू का बीज खरीद कर बुवाई की थी। जलालाबाद क्षेत्र के दखौड़ी जमालपुर निवासी ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि बरसात के कारण आलू की बुवाई पंद्रह दिन लेट हो गई है। वह दस अक्तूबर से बारह अक्तूूबर को आलू की बुवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार ने बताया कि जिले में आलू की बुवाई के लिए 100 क्विंटल बीज का डिमांड की गई है। 20 अक्तूबर के बाद डिमांड किया गया बीज उपलब्ध हो जाने की संभावना है। शासन से जनपद वार बीज उपलब्ध होने के बाद किसानों को पहले आओ और पहले पाओ का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed