{"_id":"28691ab93efbaed09b554441ec9766a3","slug":"polling-stations-were-monitoring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर रही पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर रही पैनी नजर
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना ब्लाक में हुए दूसरे चरण के चुनाव में संवेदनशील केंद्रों पर पैरामिल्ट्री की तैनाती रही। साथ ही इन केंद्रों पर ड्रोन से भी निगरानी की। अधिकारी भी लगातार संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
मंगलवार को कैराना ब्लाक में हुए पंचायत चुनाव में 18 संवेदनशील केंद्रों पर अधिकारियों की निगाह लगी रही। इस कारण डीएम, एसपी, सीओ और एसडीएम समेत मजिस्ट्रेट भी गांवों में निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने रामडा, मन्ना माजरा, खुरगान, जंधेडी, भूरा, गंदराऊ, रामडा, आर्यपुरी, जहानपुरा, तितर वाड़ा, पंजीठ, बरनावी, गोगवान, मोहम्मदपुर राई आदि गांवों में निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती ने सभी संवेदनशील गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह साथ में ड्रोन भी लेकर चले। गांव में मतदान केंद्रों में पहुंचने के बाद अधिकारी ड्रोन से आसपास के लोगों की वीडियो फुटेज भी ले रहे थे। ताकि कोई भी घटना होने पर आरोपियों की पहचान की जा सके। सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती ने बताया संवेदनशील केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्रोन से फुटेज भी ली गई है।
विज्ञापन
उधर, प्रेक्षक रामसर्वज्ञ मिश्रा ने डीएम ओपी वर्मा और एसपी विजय भूषण के साथ संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया।