{"_id":"62435757cbe27b0128470d1d","slug":"policemen-accused-of-indecency-in-drunkenness-shamli-news-mrt582380145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों पर नशे में अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों पर नशे में अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में आरोपी सिपाहियों के खिलाफ हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाहियों पर नशे में अभद्रता का आरोप
चौसाना। गंगारामपुर में डायल 112 के सिपाहियों ने सड़क के किनारे खड़े युवकों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सिपाही नशे में थे और किसान अपने खेतों में पानी दे रहे थे। सिपाही जबरन उन्हें हिरासत में ले रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर एसएसपी ने सिपाहियों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
चौसाना के गांव गंगारामपुर में डायल 112 पर तैनात सिपाही गश्त कर रहे थे। उन्होंने तीन युवक जंगल में सड़क के किनारे खडे़ देखे और पूछताछ की, इसका युवकों ने विरोध किया। शोर-शराबा सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि उनके खेत के पास ही घर है और वह खेत में पानी दे रहे थे। सिपाही ने बिना वजह आकर उन्हें हिरासत लेते हुए गाड़ी में बैठाना चाहा। जिसका किसानों ने विरोध किया। आरोप है कि सिपाही शराब के नशे में थे। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाहियों की वीडियो भी बनाई और उन पर अभद्रता का आरोप लगाया। ग्रामीणों के विरोध के बाद सिपाही गांव से चले गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। स्थानीय पुलिस की पूछताछ में सिपाहियों ने बताया कि संदिग्ध मानते हुए युवकों को टोका था, जिस पर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी सिपाहियों को मेडिकल के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मेडिकल नहीं हुआ था।
ग्रामीणों ने डायल 112 के सिपाहियों के पर नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। थानाध्यक्ष को आरोपी सिपाहियों के मेडिकल कराने को कहा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी - सुकीर्ति माधव, एसएसपी