{"_id":"62585fc934aa5257d176b9ce","slug":"police-teams-from-non-districts-interrogated-pintu-and-bunji-shamli-news-mrt584548679","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जनपदों से आई पुलिस टीमों ने की पिंटू और बंजी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर जनपदों से आई पुलिस टीमों ने की पिंटू और बंजी से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन पुलिस द्वारा नौ दिन पहले गाड़ी से प्रतिबंधित विदेशी एके 47 रायफल और 1300 कारतूस बरामद करने के मामले में अनिल उर्फ पिंटू माजरा और उसके साथी अनिल बंजी को दो दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया है। दोनों आरोपियों से जिले की पुलिस और खुफिया विभाग की टीम के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस टीमों ने पूछताछ की। पुलिस पूछताछ कर इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि एके 47 रायफल कहां से किसके माध्यम से उन तक पहुंची और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में तो नहीं किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह को थानाभवन पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव सदरूद्दीन नगर उर्फ माजरा को मुजफ्फरनगर जिला कारागार से और उसके साथी अनिल उर्फ बंजी निवासी कस्बा सिसौली को मेरठ जिला कारागार से दो दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू की गई। थानाभवन पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू को पिछले सप्ताह सोमवार रात को कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग के दौरान गाड़ी समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गाड़ी से विदेशी एके 47 रायफल और 1300 कारतूस बरामद होना बताया था।
पुलिस ने बताया था कि पिंटू ने पूछताछ में बताया था कि बरामद रायफल व कारतूस उसके साथी अनिल बंजी ने सुरक्षित स्थान पर छिपाने के लिए दिए थे। कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर पर पिछले महीने हुए जानलेवा हमले की साजिश के आरोप में अनिल बंजी मेरठ जेल में बंद है। साथ ही यह भी बताया था कि ये हथियार कुख्यात संजीव जीवा ने अपने गुर्गों के माध्यम से 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराए थे। इनकी डिलीवरी मुजफ्फरनगर में होना बताया गया था। इस प्रकरण में पूछताछ के लिए थानाभवन पुलिस पिंटू और बंजी को रिमांड पर लाकर पूछताछ में जुटी है। रिमांड पर दोनों आरोपियों के लाने की सूचना पर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की पुलिस टीमों ने थानाभवन पहुंचकर उनसे पूछताछ की। स्थानीय खुफिया विभाग ने भी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर विदेशी एके 47 रायफल व कारतूसों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस की पूछताछ का मुख्य फोकस इस बात पर ज्यादा है कि एके 47 रायफल कहां से और किस तरह से उन तक पहुंची और इस प्रकरण में और कौन लोग शामिल हैं। इसके अलावा एके 47 रायफल का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया या नहीं। इस केस के विवेचक थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लाया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।