फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police seize illegal possession

पुलिस ने अवैध कब्जा हटवाया

Thu, 15 Jun 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police seize illegal possession
police action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला।  ग्राम पंजोखरा में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ ग्राम समाज की छह बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया। हालांकि पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। 
विज्ञापन


थाना कांधला क्षेत्र के गाव पंजोखरा में पिछले काफी समय से ग्राम समाज की छह बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। गांव के लोगों ने भूमि को कब्जा मुक्त कराए जानेे के लिए अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिसके बाद बुधवार को राजस्व विभाग के कानूनगो नवीन कुमार, लेखपाल ईश्वर दयाल, विनोद कुमार ने कांधला थाना पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंचे। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए जेसीबी मंगवा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग और पुलिस की कार्रवाई होती देख कब्जाधारियों मे खलबली मच गई। भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए जेबीसी चलानी शुरू की। इस पर महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और राजस्व टीम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को शांत कर दिया। 


इसके बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हुई । कुछ ही देर बाद ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुुक्त करा लिया गया। अवैध कब्जा करने वालों को राजस्व टीम ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा से कब्जा करने की कोशिश की गई, तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed