{"_id":"618d6788c92061447201aaac","slug":"police-security-increased-in-kairana-markets-after-yogi-s-visit-shamli-news-mrt5644470199","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के दौरे के बाद कैराना के बाजारों में बढ़ी पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के दौरे के बाद कैराना के बाजारों में बढ़ी पुलिस सुरक्षा
विज्ञापन
कैराना बाजार में तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी के दौरे के बाद कैराना के बाजारों में बढ़ी पुलिस सुरक्षा
शामली, कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने के वादे के बाद कैराना पुलिस में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाजारों के मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।
कैराना दौरे पर आठ नवंबर को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीपैड से सीधे चौक बाजार स्थित मोहल्ला बेगमपुरा में पलायन कर वापस लौटे कुछ व्यापारी परिवारों से मिले थे। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया था। इसके बाद विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में जनसभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कैराना की सुरक्षा पर फोकस किया। अपराधियों को ललकारते हुए कहा था कि अगर किसी अपराधी ने व्यापारियों की तरफ आंख उठा कर देखा तो उसका अंजाम बुरा होगा। साथ ही उन्होंने कैराना के व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने का वादा किया था।
सीएम के दौरे के बाद एसपी सुकीर्ति माधव ने कैराना में एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक तथा 15 कांस्टेबलों की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिसके बाद बृहस्पतिवार को कैराना नगर के निर्मल चौराहा, चौक बाजार, पट्टोवाला, शामली बस स्टैंड आदि चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कन्फेक्शनरी व्यापारी नवीन जैन ने बताया कि कैराना में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 24-24 घंटे दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के तैनात होने से गुंडा तत्व बाजार में नहीं आएंगे। सब्जी की ठेली लगाने वाले अब्दुल हमीद ने बताया कि वह करीब 3 साल से निर्मल चौराहे पर सब्जी की ठेली लगाकर सब्जी बेचते है। यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से अच्छा माहौल बना है। पुलिसकर्मियों की तैनाती से व्यापारियों को राहत मिलेगी।