{"_id":"5e69310d8ebc3eeb1731078c","slug":"police-ran-on-the-information-of-robbery-shamli-news-mrt473138778","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्कार्पियो सवार युवकों द्वारा ट्रक चालक से मारपीट कर 24 हजार रुपये की लूटने की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने पीछा कर कार सवार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस जांच में मामला मारपीट का पाया गया।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को ट्रक चालक ने सूचना दी कि वह करनाल से मेरठ की तरफ जा रहा था। काबड़ौत नदी पुल पर कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर 24 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर झिंझाना क्षेत्र में अहमदगढ़ के निकट से कार को पकड़ लिया।
कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि कार चालक बरात की बुक लेकर करनाल की तरफ जा रहा था। उसमें कई युवक थे। काबड़ौत पुल पर ट्रक और कार आमने सामने आ गई। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवार युवक ने ट्रक चालक से मारपीट कर दी। इसे लेकर ट्रक चालक ने पुलिस को 24 हजार रुपये लूटे जाने की झूठी सूचना दे दी थी। इस मामले में मारपीट करने वाले और लूट की झूठी सूचना देने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।