फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   police news

Shamli News: पुलिस तत्परता दिखाती तो बचाया जा सकता था हादसा

Sun, 05 Oct 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
police news
कैराना। सलमान और उसके बच्चों के यमुना में कूदने के मामले में यमुना चौकी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन

वार्ड 23 के पूर्व सभासद मेहरबान अंसारी ने बताया कि सलमान द्वारा अपनी बहन को वीडियो भेजे जाने के बाद वह शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे यमुना पुल पर गए थे। वहां पर उसने एक कांस्टेबल को वीडियो देकर कहा था कि अगर यह आदमी और बच्चे कहीं दिखाई दे तो तुरंत फोन कर देना लेकिन इसके बाद पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक की बहन गुलिस्ता का भी कहना है कि उन्होंने रात में ही यमुना पुल पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर एसडीएम निधि भारद्वाज ने भी यमुना पुल पुलिस चौकी पर कार्यवाहक प्रभारी एसआई मोहित गोदारा से पूछा कि जब सलमान और बच्चे पुल से कूद रहे थे तब तुम्हारी पुलिस कहां थी। अगर यहां पर पुलिस ध्यान देती तो सलमान और उसके बच्चों को यमुना में कूदने से रोका जा सकता था। इस पर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कड़ी फटकार लगाई। उधर कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह ही सलमान और उसे बच्चों के यमुना में कूदने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed