फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police installed CCTV cameras to curb crimes

Shamli News: अपराधों पर अंकुश लगाने को पुलिस ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

Mon, 07 Aug 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police installed CCTV cameras to curb crimes
कांधला। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुरमजपुर में ऑपरेशन दृष्टि के चलते स्थानीय पुलिस ने सीसी कैमरे लगवाए। पुलिस ने इस दौरान ग्रामीणों को सीसीटीवी कैमरे से अपराधों पर लगने वाले लगाम तथा फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी विजय गोयल की मुहिम ऑपरेशन दृष्टि अपनी सफलता की ओर है। कांधला थाना क्षेत्र में अधिकांश गंभीर घटनाओं का सीसीटीवी कैमराें के माध्यम से खुलासा होने के बाद आमजन का सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था पर विश्वास बड़ा है। रविवार को पुलिस ने आमजन के सहयोग से थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमराें को स्थापित किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने चौकी पुलिस कर्मियों के साथ गांव पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से आपराधिक दुनिया से जुड़े लोग अपराध करने के बाद भी कैद होंगे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों तक आसानी से पहुंच सकेगी। कैमरों के लग जाने से संवेदनशील क्षेत्रों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी पुलिस चौकी व ग्राम पंचायतों के मुख्य द्वार पर सीसी कैमरे तेजी के साथ लगाए जा रहे हैं। आमजन को पुलिस की इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही थाना क्षेत्र के 33 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed