फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police guarded outside mosques, monitored by drone

मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी

Fri, 03 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police guarded outside mosques, monitored by drone
कांधला मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगो से वार्ता करते थानाप्रभारी - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपदों में बड़ी संख्या में मस्जिदों में ठहरे बाहरी जमातियों के मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का फोकस जुमे की नमाज पर रहा। मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा और ड्रोन कैमरों से आसपास के इलाकों की निगरानी हुुई। हालांकि मस्जिदों के जिम्मेदारों ने लोगों से अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की थी। जिसका असर साफ नजर आया और लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज अदा की। एसपी ने खुद दौरा कर सुरक्षा इंतजाम परखे।
विज्ञापन

मस्जिदों में सामूहिक रुप से नमाज ना हो। वहां भीड़ ना जुटे इसलिए शहर के अलावा कांधला, कैराना ,थानाभवन और झिंझाना में पुलिस से ही मस्जिदों के आसपास पुलिस पूर्वाह्न 11 बजे से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शहर की दिल्ली रोड तिमरसा मस्जिद, आजाद चौक में कुरैशियान मस्जिद, बड़ा बाजार की जामा मस्जिद, कलंदरशाह आदि स्थानों पर मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात होने लगी थी। नमाज शुरू होने से पहले तिमरा, आजाद चौक आदि मस्जिदों के आसपास पुलिस ओर पीएसी बल तैनात किया गया जो पूरे क्षेत्र पर नजर रखे था। छतों, गलियों में या घरों में भीड़ जमा तो नहीं हो रही इसके लिए ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। मस्जिदों जिम्मेदार लोगों की अपील के चलते नमाज के दौरान कहीं पर नमाजी घर से बाहर नहीं निकले। सभी ने अपने घर पर नमाज अदा की। एसपी विनीत जायसवाल ने शामली और कैराना में संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजाम को परखा। झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, बाबरी, थानाभवन, जलालाबाद समेत पूरे जिले में घरों पर ही नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

कैराना में डटे रहे एसपी
कैराना में जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद, दरबार वाली शाही मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम समेत सभी मस्जिदों के मुख्य गेट बंद रहे। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। जुमे की नमाज के दौरान एसपी विनीत जायसवाल, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस बल के साथ कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराई, ताकि पता चल सके कि कहीं लोग छतों पर इकट्ठा होकर नमाज तो नहीं पढ़ रहे है। हालांकि कहीं पर भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में ड्रोन कैमरों से निगरानी
कांधला में जुमे की नमाज से पहले ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कसबे की जामा मस्जिद, कैराना रोड स्थित मस्जिद, मरकज मस्जिद, मैन बस स्टैंड, मुसाफिर मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। लोगों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि कस्बे में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई ताकि लोगों की भीड़ कहीं पर जमा न होने पाए।

कोट
आमजन की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने पर रोक के साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आयोजन प्रतिबंधित है। इसलिए इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली

कांधला  मस्जिद में नोटिस चस्पा करता मौलाना

कांधला मस्जिद में नोटिस चस्पा करता मौलाना- फोटो : SHAMLI

कैराना जामा मस्जिद के पास ड्रोन से छतो की विडियोग्राफी कराते अधिकारी

कैराना जामा मस्जिद के पास ड्रोन से छतो की विडियोग्राफी कराते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

कैराना में जुमे की नमाज पर ईदगाह पर ड्रोन द्वारा नजर रखते एसपी व सीओ

कैराना में जुमे की नमाज पर ईदगाह पर ड्रोन द्वारा नजर रखते एसपी व सीओ- फोटो : SHAMLI

कैराना में जुमे की नमाज पर ईदगाह पर ड्रोन द्वारा नजर रखते एसपी व सीओ

कैराना में जुमे की नमाज पर ईदगाह पर ड्रोन द्वारा नजर रखते एसपी व सीओ- फोटो : SHAMLI

कैराना जूमे की नमाज पर जामा मस्जिद का बंद मुख्य गेट

कैराना जूमे की नमाज पर जामा मस्जिद का बंद मुख्य गेट- फोटो : SHAMLI

शामली घर में जूमे की नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग

शामली घर में जूमे की नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली ड्रोन से मस्जिदो की निगरानी करवाते सीओ जितेन्द्र कुमार

शामली ड्रोन से मस्जिदो की निगरानी करवाते सीओ जितेन्द्र कुमार- फोटो : SHAMLI

शामली जमा मस्जिद में उडता ड्रोन

शामली जमा मस्जिद में उडता ड्रोन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed