फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police engaged in search of suspicious youth

सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 27 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of suspicious youth
संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला कांबोज कालोनी में व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सका है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक घर के आसपास संदिग्ध घूमता दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान और तलाश में पुलिस जुटी है।

शहर की कांबोज कालोनी निवासी व्यापारी संजय गर्ग अपने तीन पुत्रों के साथ 20 अक्तूबर को माता वैष्णो देवी दर्शन को गए थे। सोमवार को सुबह वापस आने पर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली थी। चोर घर से नकदी व सोने चांदी के गहने समेत करीब 30 लाख रुपये से अधिक का माल समेट ले गए थे। व्यापारी की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें एक युवक व्यापारी के घर के आसपास संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में युवक 23/24 की रात की बताई गई है। पुलिस ने युवक की फोटो कालोनीवासियों को दिखाई तो वह युवक कालोनी का नहीं होना बताया गया है। पुलिस उस युवक की पहचान कर तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना में शामिल चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed