फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police could not reach the miscreants who robbed the couple

दंपती से लूट करने वाले बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police could not reach the miscreants who robbed the couple
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में किरोड़ी मार्ग पर मासूम की कनपटी पर तमंचा लगाकर दंपती से लूट के मामले में पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। इस घटना में पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले 15 फरवरी की दोपहर को कस्बा कैराना निवासी आसिफ अपनी पत्नी शीबा और पांच साल के बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल बुटराड़ा जा रहा था। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में किरोड़ी रोड अंडरपास के निकट तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगाकर दंपती से 12500 रुपये और सोने के कुंडल आदि लूट लिए थे। पीड़ित की तरफ से थाने पर घटना की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की थी, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। इस घटना में पुलिस अब तक कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ में कुछ जानकारियां मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed