फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police built a wall in front of the toilet

शौचालय के सामने पुलिस ने बनाई दीवार

Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police built a wall in front of the toilet
कैराना। नगर पालिका के शौचालय के सामने कोतवाली प्रभारी द्वारा दीवार बनवाकर शौचालय को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए पालिका चेयरमैन ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैराना नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने डीएम जसजीत कौर को एक पत्र भेजा। जिसमें बताया गया हैं कि नगर पालिका ने लगभग 16 वर्ष पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनहित के लिए थाने के सामने शौचालय बनवाया था। जो नगर के मुख्य मार्ग पर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित हैं। यदि शौचालय को हटवा दिया गया तो आसपास करीब 500 मीटर की दूरी पर शौचालय नहीं हैं। शौचालय कोतवाली की बाउंड्री के बाहर बनाया गया है। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा द्वारा शौचालय के सामने स्थित नाले की दीवार पर पुन: बाउंड्री निर्मित कर नाले पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पालिका चेयरमैन ने जिलाधिकारी को अपने स्तर से कोतवाली प्रभारी को निर्देशित कर शौचालय को ध्वस्त न करने तथा नाले पर बनाई गई दीवार को हटवाने की मांग की हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि शौचालय काफी क्षतिग्रस्त था तथा गंदगी रहती थी। 4 दिसंबर का पालिका को पत्र भी लिखा था। शौचालय की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed