फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested three members of inter-state gang

अंतर राज्य गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा -- पंजाब से लाकर अवैध शराब मार्का बदल कर बेची जारही थी

Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three members of inter-state gang
अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

शामली। पुलिस ने पंजाब से तस्करी कर बिना मार्का की शराब लाकर प्रदेश में आपूर्ति करने के आरोप में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को एसपी अजय कुमार के निर्देश पर मादक व नशीले पदार्थों की तस्करी बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर गोहरनी किरोड़ी चौराहे के पास रजबहे के पास बाग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम संजीव तोमर व राजीव निवासी हाल दयानंद नगर शामली, मूल निवासी ग्राम बावली थाना बडौत जनपद बागपत, बिट्टू उर्फ राजेंद्र निवासी हाल शिव विहार रेलपार शामली है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी किराये के मकान में रह रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बिना मार्का की शराब को लाकर फॉर सेल इन यूपी का मार्का लगाकर यूपी में सप्लाई करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। तीनों सदस्यों से 13 पेटी देशी शराब बिना मार्का ,500 बोतल के ढक्कन, 46 चार्ट पेपर रेपर तोहफा मार्का, एक चार्ट पेपर सील स्कैन कोड, खाली कांच बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed