फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Poetry lessons, songs of Holi tied

काव्य पाठ, होली के गीतों ने बांधा समा

Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poetry lessons, songs of Holi tied
शामली अपना घर आश्रम में प्रभू जी के साथ होली खेलते गणमान्य लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर में कई जगह दुल्हैंडी का रंग गुलाल खूब उड़ा। अपना घर आश्रम में प्रभुजी के साथ दुल्हैंडी मनाई गई। रंगो के साथ फूलों की होली भी खेली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को करनाल रोड स्थित अपना घर आश्रम में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक प्रभुजी के साथ दुल्हैंडी रंग गुलाल उड़ा। आश्रम में कवि सम्मेलन में कवि सरदार मंजीत सिंह व सुरेश आदि ने काव्य पाठ किया। चुटकुलों के माध्यम से होली का मनोरंजन किया। प्रभुजी के साथ शहरवासियों ने फूलों व गुलाल की होली मनाई। प्रभुजी के साथ होली का उत्सव मनाया गया। मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रघुवीर सिंह आर्य, अशोक कुमार गर्ग, चरत बंसल, निकुंज मित्तल , नरेंद्र कुमार मित्तल , कमल मित्तल, भारत भूषण मित्तल, चेयरमेन अंजना बंसल आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम अग्रसेन पार्क में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। भजन मंडली द्वारा होली के भजन प्रस्तुत करके नृत्य करने को मजबूर कर दिया। मौके पर अध्यक्ष संजय संगल, महामंत्री सुधीर कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष रविंद्र गोयल, शिवचरण संगल, विपिन नेता, डॉ राजीव बंसल, प्रदीप बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed