{"_id":"5f8f2cbc8ebc3eefba412c40","slug":"pledge-not-to-burn-stubble-in-samadhan-day-shamli-news-mrt5071647113","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में दिलाई पराली न जलाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में दिलाई पराली न जलाने की शपथ
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एएसपी राजेश श्रीवास्तव
- फोटो : SHAMLI
समाधान दिवस में दिलाई पराली न जलाने की शपथ
ऊन। डीएम जसजीत कौर ने तहसील समाधान दिवस में आईं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान में 70 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से मौके पर एक का ही निस्तारण हुआ।
तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में दर्ज हुई शिकायतों में राजस्व विभाग की 30, विद्युत विभाग 22, पुलिस विभाग छह, बीडीओ दो, जिला कृषि अधिकारी, ईओ झिंझाना की एक-एक, आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग की दो-दो व डूडा की एक शिकायत शामिल है।
उधर, समाधान दिवस के दौरान डीएम जसजीत कौर व एसपी नित्यानंद राय ने नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना अंतर्गत 10 किसानों को सरसों बीज की मिनी किट तथा ट्राईकोडरमा का वितरण किया। जिन किसानों को मिनी किट वितरित की गई हैं, उनके खेतों की जियो टेगिंग भी की जाएगी। किसानों को शपथ दिलाई कि खेतों में पराली नहीं जलाएंगे। उप कृषि निदेशक डा. शिवकुमार केसरी ने बताया कि शामली जनपद एनसीआर में आता है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान पराली न जलाए। ऐसा करने पर जुर्माना और मुकदमा दर्ज होने की कार्रवाई होगी। इस दौरान डीएओ डा. हरिशंकर सिंह, पीपीओ विकास कुमार, एडीओ अवनीश, अजय कुमार तोमर, नाथीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैराना में 32 शिकायतें हुईं दर्ज
कैराना। मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जमीनी विवादों, चकरोड पर अवैध कब्जे, गांव में नल लगवाने, जल निकासी व राशन कार्ड बनवाने से संबंधित कुल 32 शिकायतें आई। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। इस दौरान बीडीओ कृष्ण गोपाल चौधरी, तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।