शामली। नैनीताल में आयोजित क्षेत्रीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल्ड मेडल प्राप्त किए। जूडो में पायल कश्यप, नंदनी धीमान, निकिता चौधरी ने प्रथम स्थान, प्रियांशी, श्रीमुखी, प्रियांशी शर्मा, ने द्वितीय स्थान और क्षेत्रीय कुराश प्रतियोगिता में नंदनी धीमान, आंचल उपाध्याय, कशिश उपाध्याय, सानिया जावला, कृष्टि चौहान, अक्षिता चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किए। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाचरोड़ मध्यप्रदेश में भाग लेंगे। मंगलवार को जूडो व कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशीष जैन, रवि गौड़, रवि कुमार, मुकेश कुमार, शिवकुमार, रामकुमार, आदेश धीमान, मांगेराम शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, ईशा गर्ग, सारिका शर्मा आदि मौजूद रहे।