फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plantation done in college

पर्यावरण की स्वच्छता हेतु लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Plantation done in college
महाविद्यालय में पौधरोपण किया
विज्ञापन

कैराना। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब के द्वारा विभिन्न प्रकार के 150 पौधे रोपे गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह के दिशा निर्देशन में तथा इको क्लब प्रभारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं के सहयोग से पौधरोपण किया गया। रोपित किये गए पौधों में सागौन, बहेड़ा, आंवला, सिल्वर ओक, नीम, तून, बोटल ब्रश, एलोविरा एवं तुलसी प्रमुख हैं। इस मौके पर सभी ने वृक्षारोपण के बाद रोपित किये गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। वृक्षारोपण जिला नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह ने आवाहन किया कि सभी अपने घर व आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर सहायक जिला नोडल अधिकारी (वृक्षारोपण) डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. हंसराज, डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. रीनू, कृष्णपाल, सुभाष, पप्पन ने पौधरोपण किया। छात्र-छात्राओं में राहिल, पवन, प्राची, तनु, नबीला, तनु सैनी, उसमा, फिरदौस का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed