फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Plan made for sweep programs

स्वीप कार्यक्रमों को लेकर बनाई योजना

Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Plan made for sweep programs
शामली। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी एआरपी की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी निर्वाचन 2022 को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की स्वीप कार्य योजना और शिक्षा विभाग की तरफ से सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रोजाना तिथिवार अलग-अलग गतिविधियां रंगोली, मेहंदी, वॉल पेंटिंग, पोस्टर, पत्र लेखन आदि का रोस्टर बनाकर एक साथ अधिक से अधिक सहभागिता लेकर कार्यक्रम आयोजित करने की रुपरेखा तैयार की गई। खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ एक विशेष दिवस में पूरे शामली जनपद के सभी बेसिक शिक्षा विभाग की स्कूलों में सामूहिक रूप से शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ जिला समन्वयक एमडीएम जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, सचिन कुमार स्वीप कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed