फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Picketed

शामली के महान दल के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना

Sat, 15 Oct 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Picketed
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। महान दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर मंदिर परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ विरोध प्रकट किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को महान दल के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के बाहर मंदिर परिसर में धरना देकर बैठ गए। धरने पर महान दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद   सैनी ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले तरह तरह के नाटक करती है। राम के नाम को बेचा, गाय के सम्मान को बेचा, काला धन लाने का सपना दिखाया, अच्छे दिन का सपना बेचा, अब भाजपा सेना के शौर्य को भुनाने में लगी है। अब जनता समझ चुकी है और भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। 
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष याशिर अराफात अंसारी और महासचिव ओमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार हावी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को सपा और बसपा ने लूट लिया, जिससे आमजन घबराए हुए हैं। जिला प्रभारी सतवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही, उल्टे पीड़ितों को ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। वहीं, प्रशासन की मिलीभगत से केरोसीन की कालाबाजारी चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का खात्मा महान दल ही कर सकता है। इस दौरान सतवीर सैनी, बबलू सैनी, मन्नू सैनी, डाक्टर कमल सैनी, सुदेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed