फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Permission not granted, yet mahapanchayat today

किसान आंदोलन अपडेट: महापंचायत में जयंत चौधरी बोले, किसान पर उठने वाली उंगली को तोड़ दिया जाएगा

Fri, 05 Feb 2021 04:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Shamli News: Permission not granted, yet mahapanchayat today
महापंचायत में मंच पर बैठे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में आज किसानों की महापंचायत हुई। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा यूपी में लोकतंत्र नहीं है। यहां तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा दिल्ली में पुलिस ने हिंसा कराई। किसानों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर वार किए गए और उन्हें गिरफ्तार किया गया। जयंत चौधरी ने कहा जो किसानों पर उंगली उठाएगा उस उंगली को तोड़ दिया जाएगा। किसान कभी भी तिरंगे का अपमान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा लड़ाई का आगाज हो चुका है। किसानों का पहले से ही गन्ना बकाया है। वहीं यूपी में बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यह सत्ता बदलने के लिए अंगड़ाई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रालोद के आह्वान पर पंचायत हुई है। सात फरवरी को अमरोहा में पंचायत होगी। सरकार में बैठे लोगों का परिवार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। गन्ना मंत्री सुरेश राणा पर टिप्पणी करते हुए कहा शामली में 600 करोड़ का बकाया है। राणा जी इस बकाया का भुगतान तो करा देते। सरकार को कानून वापस लेने होंगे और एमएसपी की गारंटी देनी होगी। किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन धारा 144 लगा रहा है। हम इससे नहीं रुकने वाले। योगी जी आपका माथा बहुत चौड़ा है। उस पर धारा 144 लिखवा लो।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन ने महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद भैंसवाल गांव में किसानों की महापंचायत हुई। महापंचायत में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चैयरमेन, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, खाप चौधरी सूरजमल, देशवाल खाप से सिंह, रामपाल सिंह, अनिल चौधरी, बाबा श्याम सिंह, निर्वाल खाप से धर्मवीर, ऋषिराज रझाड़ मौजूद रहे। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारियां कर रखी थी। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद नेताओं ने इसे किसान महापंचायत बताते हुए व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आक्रोशित है। यह किसानों की महापंचायत है और इसे शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने गांव में पहुंचकर पंचायत स्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: धू-धूकर जल गई दो लग्जरी कार, आंखों के सामने हुआ लाखों का नुकसान, देखिए तस्वीरें

गुरुवार को एसडीएम संदीप कुमार ने शांतिभंग होने की आशंका जताते हुए महापंचायत की अनुमति के लिए दिया गया प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद रालोद नेताओं ने पंचायत करने की घोषणा की है।

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यह किसानों की महापंचायत है और इसे शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने पंचायत को व्यवस्थित कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि गांव में जगह-जगह वाहनों को खड़े कराने व्यवस्था की गई है।

इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, राजेश्वर बंसल, अशरफ अली खां, वाजिद अली, राजकुमार आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायत की तैयारियों पर चर्चा की। बाद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर पंचायत की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मौके पर अनवार चौधरी, डॉ. राजीव बालियान, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सर्वेश, राजीव पप्पू, अखिल बंसल, सुनील मलिक, बाबूराम पंवार, शौकिंद्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी युवती, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भेजा साथ

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे किसान : सुधीर पंवार
सपा नेता सुधीर पंवार ने गांव भैंसवाल में बैठक कर पंचायत को लेकर चर्चा की। कहा कि किसानों से आंदोलन में पंचायतें हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। भैंसवाल में होने वाली 36 बिरादरियों की महापंचायत को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। समाजवादी पार्टी के सदस्य बड़ी संख्या में पंचायत में आएंगे, लेकिन उन्हें निर्देशित किया कि वे इस महापंचायत में किसान के रूप में शामिल हों ताकि पंचायत की गरिमा बनी रहे। उन्होंने पंचायत स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed