{"_id":"5e3daaac8ebc3ee617715bff","slug":"performed-yoga-and-told-the-tricks-to-stay-healthy-shamli-news-mrt467798646","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में योग प्राणायाम कराए, स्वस्थ रहने के बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में योग प्राणायाम कराए, स्वस्थ रहने के बताए गुर
विज्ञापन
शामली आर के डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में योगाभ्यास करती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (तृतीय इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन प्रथम चरण में परीक्षा से पहले या परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव को कम करने तथा मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए स्वयंसेविकाओं ने योगसाधना और प्राणायाम किए।
शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वयंसेविकाओं ने योगसाधना और प्राणायाम किए गए। परीक्षा से पहले या परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव को कम करने तथा मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। दूसरे चरण में डॉ. प्रवीण अहमद द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं को शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर रहने के गुण सिखाए गए। प्रोफेसर केपी सिंह द्वारा स्वयंसेविकाओं को अच्छे अंक लाने के प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ कुमार पांडेय, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया
शामली। वीवी इंटर कॉलेज के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अजय संगल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य एस के आर्य और पंकज राणा पूर्व जिला महामंत्री भाजपा ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्रों द्वारा वृद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्रों ने विद्यालय प्रांगण में और शिविर स्थल पर सफाई की। मौके पर मुकेश चौधरी, प्रमोद कुमार, सभासद, निशीकांत संगल, अनिल उपाध्याय, महेश शर्मा , विपिन शास्त्री, सुशील शशिकांत आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी इंटर कालेज में एनएसएस शिविर में श्रमदान करते छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन