फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People will be involved in the service of Bhols

भोलों की सेवा में जुटेंगे लोग

Sun, 09 Jul 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 09 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
People will be involved in the service of Bhols
Kannada Travel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सोमवार से सावन की शुरूआत के साथ ही भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए गंगोत्री-हरिद्वार से शिवभक्तों का आना शुरू हो जाएगा। उधर, सोमवार को दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए  जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


सावन का महीना शिवभक्तों के लिए भगवान आशुतोष की पूजा- अर्चना के लिए समर्पित हैं। कांवड़ मार्ग पर शहर के बीचों- बीच शिवचौक पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा- अर्चना एवं जलाभिषेक करने के बाद शिवभक्त कांवड़ियां हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश राज्य की ओर रवाना होते हैं।
विज्ञापन


शहर के शिवचौक पर प्रतिमा पर पेंट कर सजाने की महीनों से  तैयारी चल रही हैं। रविवार तक शिवमूर्ति की रोशनी से जगमगाने लगेगा। इस बार सावन की शुरूआत सोमवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से गंगोत्री-हरिद्वार से शिवभक्त कांवड़ियां  गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। कांवड़ियों के आगमन के लिए जिले के लोक निर्माण विभाग ने शहर के फव्वारा चौक से लेकर  वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड का गड्ढे भरने कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 

उधर, रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार-कांवड़ स्पेशल ट्रेन सोमवार को शाम आठ बजे चलकर शामली देर रात्रि 11 बजे आएगी। 11.20 बजे शामली से चलकर हरिद्वार डेढ़ बजे पहुंच जाएगी। दो बजे रात्रि चलकर अगले दिन सुबह 5.40 बजे शामली पहुंच जाएगी। 

उधर, कैराना में शनिवार की शाम एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार अभय राज पांडेय, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यमुना पुल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने भोलों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सड़क किनारे टूटा खंभा बन सकता है हादसे का सबब
कैराना। नगर में बाईपास पर विद्युत निगम की हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा हुआ है। जो कभी भी बड़े  हादसे का कारण बन सकता है। कांवड़ यात्रा शुरू होने को है, लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। यदि कांवड़ यात्रा के दौरान खंभा पूरी तरह टूट गया तो प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

भोलों को होगी परेशानी
कैराना। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। अब भोलों की भीड़ बढ़नी शुरू होगी, लेकिन कैराना में कांवड़ मार्ग पर डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में कांवड़ लाने वाले भोलों को परेशानी हो सकती है।

कैराना के रास्ते मुख्यमार्ग से राजस्थान, हरियाणा के कांवड़िये  हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड़ लेकर जाते हैं। अब कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद जल्द ही सड़क पर भोलों की संख्या बढ़ेगी। वहीं, पिछले दिनों से कांधला तिराहे से सीओ ऑफिस तक सड़क के चौड़ीकरण व डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है।


शनिवार को कांधला तिराहे पर सड़क के मध्य डिवाइडर बनाने का काम किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राशिद अली ने बताया कि 21 जुलाई को शिवरात्रि है।15 जुलाई से कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। पालिका ने एक साइड में पांच मीटर की सड़क छोड़ रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed