{"_id":"5730de2b4f1c1b652f919cbe","slug":"people-sick-after-drinking-contaminated-water-from-hand-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप से दूषित पानी पीकर बीमार हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप से दूषित पानी पीकर बीमार हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 10 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। ग्राम कांधला देहात की एकता कालोनी में सरकारी हैंडपंप से निकल रहे दूषित पानी को पीने से दंगा पीड़ित परिवारों के दर्जनों लोग बीमार हो गए।
वहीं, मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल निगम से समस्या के निस्तारण की मांग की है। सितंबर 2013 में हुए मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे के बाद कांधला देहात के एकता कालोनी में दर्जनों विस्थापितों ने अपने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। उक्त कालोनी में जल निगम की ओर से हैंडपंप लगवाया गया था।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उक्त हैंडपंप से काफी दिनों से गंदा पानी आ रहा है। मोहल्ले के लोग उक्त हैंडपंप से निकल रहे गंदे पानी को ही पीने को मजबूर हो रहे है। जिससे ग्रामीणों मे धीरे धीरे संक्रामक बीमारी फैलनी शुरु हो गई।
दर्जनों ग्रामीण बीमार है। आरोप है कि विभाग का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विभाग की मनमानी के चलते उक्त हैंडपंप का पानी पीने से मोहल्ले के ही जिया, अंजुम, रासो, राधिका, अरशद व साजिद सहित आदि बच्चे बीमार हो गए है। सोमवार को मोहल्ले के दर्जनों महिला व पुरूषों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी सुजीत कुमार को पत्र भेजकर नए हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की है।