{"_id":"61e9b57db72e682d4952e292","slug":"people-have-decided-this-corona-has-to-be-eradicated-shamli-news-mrt574132869","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जन जन ने यह ठाना है, कोरोना को मिटाना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जन जन ने यह ठाना है, कोरोना को मिटाना है’
विज्ञापन
शामली में जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जन जन ने यह ठाना है, कोरोना को मिटाना है’
शामली। 85 यूपी बटालियन शामली के तत्वावधान में वीवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने 15 से 18 आयु वर्ग के छात्रों और किशोरों को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जागरुकता रैली निकाली।
बृहस्पतिवार को कॉलेज से संस्कृत प्रवक्ता मुकेश चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद रैली हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, सुभाष चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, अजंता चौक, फव्वारा चौक आदि से होते हुए कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कैडेट्स ने जन जन ने यह ठाना है, कोरोना को जड़ से मिटाना है, 15 से 18 वर्ष के छात्रों की यही पुकार, कोरोनारोधी टीका सही उपचार आदि नारे लगाए। कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट विभिन्न परिस्थितियों में समाज को नेतृत्व देने का कार्य करते हैं। सभी कैडेट जिस गांव शहर से भी आ रहे हैं, वहां पर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर राजवीर सिंह, अमरपाल सिंह, सुमित कुमार, राजनाथ सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन राम, दिनेश तोमर, महावीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, शाहिद, मनु कर्णवाल, दूधनाथ पाल, श्रवण, शशिकांत, विनय आदि मौजूद रहे।