{"_id":"5e2b3ca18ebc3e4aed3570d7","slug":"peaceful-prayers-offered-police-alert-shamli-news-mrt4655939159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/थानाभवन। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। धर्मस्थलों और मिश्रित आबादी में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई।
शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही धर्मस्थलों के निकट और मिश्रित आबादी में आजाद चौक, दिल्ली रोड तिमरसा, कैराना रोड ईदगाह, कलंदशाह, फव्वारा चौक समेत कई स्थानों पर एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए रहे। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि जुुमे की नमाज के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर, थानाभवन में दस बजे से ही प्रशासन के निर्देश के बाद कस्बे सहित जलालाबाद व आसपास के गांवों के धर्मस्थलों के समीप पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। साथ ही पुलिस ने पहले तो कस्बे और फिर सभी गांवों के जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर उनसे शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि जुमे की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई। सभी स्थानों पर जिम्मेदार लोगों से भी अपने आसपास शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है यदि कोई सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।