फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paving the way for the workshop of Fatehpur Depot

फतेहपुर डिपो की कार्यशाला का रास्ता साफ

Wed, 25 Nov 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for the workshop of Fatehpur Depot
फतेहपुर डिपो की कार्यशाला का रास्ता साफ
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर रोड स्थित फतेहपुर गांव में रोडवेज की कार्यशाला के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। तीन दिन पहले लखनऊ में हुई निगम की बोर्ड बैठक में कार्यशाला के निर्माण का प्रस्ताव पारित हो गया है, जिसके बाद पत्रावली शासन को धन अवमुक्त कराने के लिए भेज दी गई है। अमर उजाला ने शामली में डिपो स्थापना के मुद्दे को लगातार उठा रहा है।

जिला मुख्यालय घोषित होने के बाद भी शामली में फिलहाल अनुबंधित बसों का डिपो है, जिसमें मात्र 23 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। व्यापारियों की मांग पर शासन से 47 लाख रुपये की धनराशि निगम को सात साल पहले जारी की गई थी। जिला प्रशासन ने मुजफ्फरनगर रोड स्थित फतेहपुुर गांव में नौ बीघा भूमि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए आवंटित की। पिछले पांच साल से निगम को रोडवेज कार्यशाला के लिए भूमि आवंटित होने के बाद कार्यशाला निर्माण के लिए शासन से इस्टीमेट की धनराशि आवंटित नहीं हुई है। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर शामली डिपो कार्यशाला के लिए बजट अवमुक्त करने की मांग की थी। निगम की ओर से शामली कार्यशाला निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये का इस्टीमेट निगम की बोर्ड बैठक में शामिल करने के लिए भेजा गया था। दिवाली से पहले कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 10 नवंबर को निगम के एमडी धीरज शाहू को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुर में 6120 वर्गमीटर भूमि आरक्षित है। उन्होंने शामली कार्यशाला का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। राज्य सड़क परिवहन निगम भवन निर्माण के अवर अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व निगम की बोर्ड बैठक में शामली रोडवेज कार्यशाला स्थापना का प्रस्ताव पारित हो गया है। फतेहपुर गांव में कार्यशाला भवन निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने के लिए शासन में पत्रावली चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed