फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   party se jyada pratyashi ko dete rahe tawazzon

पार्टी से ज्यादा प्रत्याशी को देते रहे तवज्जो

Sun, 15 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
party se jyada pratyashi ko dete rahe tawazzon
कैराना सीट। - फोटो : प्रतीकात्मक
आनंद प्रकाश 
विज्ञापन

शामली। जिले की वीआईपी सीट कैराना में वर्ष 1957 से 1974 तक कांग्रेस हर चुनाव में मुकाबले में रहती थी। इसके बाद यहां राजनीतिक दलों से ज्यादा शख्सियत को तरजीह दी जाने लगी। तब से कैराना की राजनीति के दो ही केंद्र रहे। एक हुकुम सिंह तो दूसरा हसन परिवार। 

आजादी के बाद से अब तक हुए 16 चुनाव और एक उपचुनाव में सात बार हुकुम सिंह तो दो बार मुनव्वर हसन तथा 2014 के उपचुनाव में उनका बेटा नाहिद हसन विधायक बन चुका है। हुकुम सिंह 1974 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी के बशीर अहमद ने उन्हें परास्त कर दिया तो 1980 में हुकुम सिंह ने जनता पार्टी (सेक्यूलर) के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। लेकिन 1985 में वह फिर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीते।
विज्ञापन


इसके बाद हुए पलटवार में 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वर बंसल ने हुकुम सिंह को हराया। उनकी हार का यह सिलसिला 1993 तक जारी रहा और 1996 में हुकुम सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उसके बाद से 2012 तक वह भाजपा प्रत्याशी की हैसियत से ही कैराना सीट से चुनाव जीतते आए हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में हुकुम सिंह भाजपा टिकट पर सांसद बने तो कैराना सीट खाली हो गई। इसके चलते उपचुनाव में मुनव्वर हसन के बेटे नाहिद हसन ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed