{"_id":"62a24287b88e0c5f2f2db322","slug":"parking-fee-dispute-reached-dm-shamli-news-mrt592244887","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग शुल्क विवाद डीएम कार्यालय तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग शुल्क विवाद डीएम कार्यालय तक पहुंचा
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे पर बैठक करते हरियाणा व उत्तर प्रदेश रोडवेज के अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पानीपत और यूपी रोडवेज के बीच पार्किंग शुल्क विवाद डीएम कार्यालय पहुंच गया। पानीपत रोडवेज डिपो के जीएम कुलदीप जांगड़ा ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिले और विवाद समाप्त करने का अनुरोध किया।
हरियाणा के पानीपत रोडवेज डिपो की बसों ने शामली रोडवेज बस अड्डे में नौ दिन पूर्व 250 रुपये प्रति बस पार्किंग शुल्क देना बंद कर दिया था। जिस पर शामली रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने पानीपत डिपो की रोडवेज की सभी बसों का शामली बस अड्डे में प्रवेश बंद कर दिया था। नौ दिनों से पानीपत डिपो की 44 रोडवेज बसें शामली बस अड्डे के बाहर से ही आ जा रही हैं। पानीपत रोडवेज की बसों की ओर से पार्किंग शुल्क न दिए जाने के मामले की जानकारी सहारनपुर के आरएम अनिल कुमार व पानीपत के एसडीएम को दी गई थी।
बृहस्पतिवार को पानीपत रोडवेज डिपो के जीएम कुलदीप जांगड़ा कलक्ट्रेट में डीएम से मिले। उन्होंने शामली बस अड्डे पर किराएदारी का हक बताते हुए पार्किंग शुल्क देने पर आपत्ति जताई। इस विवाद को खत्म कराने का अनुरोध किया। बाद में वह शामली बस अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
शामली रोडवेज डिपो के एआरएम आयुष भटनागर के बाहर होने पर सहारनपुर के आरएम अनिल कुमार सिंह से फोन पर बातचीत की। अपने पक्ष के कागजात पेश किए। डीएम ने बताया कि पानीपत रोडवेज बसों की पार्किंग शुल्क न दिए जाने के मामले में एडीएम संतोष कुमार सिंह नोडल अफसर नियुक्त किया है।
एडीएम संतोष कुमार सिंह पानीपत जीएम, यूपी रोडवेज शामली के एआरएम, सहारनपुर के आरएम, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और भूमि के स्वामी स्वर्ग आश्रम समिति शामली के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाएंगे। सभी पक्षों के कागजात और पत्रावली का अध्ययन करकर निर्णय लेंगे।