{"_id":"62bc9ae73b069c544347224b","slug":"parents-refuse-to-send-girl-students-to-school-shamli-news-mrt5948650101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने छात्राओं को स्कूल भेजने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने छात्राओं को स्कूल भेजने से किया मना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम चढ़ाव के ग्रामीणों में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश
शिक्षा विभाग ने स्कूल में नए प्रधानाध्यापक की तैनाती की
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। गांव चढ़ाव में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा से की गई शर्मसार कर देने वाली वारदात के बाद बुधवार को अधिकतर छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंचे। कुछ अभिभावकों ने छात्राओं को विद्यालय भेजने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में नए प्रधानाध्यापक की तैनाती कर दी है।
गांव चढ़ाव में कक्षा छह की छात्रा से प्रधानाध्यापक द्वारा की गई अश्लील हरकत को लेकर नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल पर जमकर हंगामा किया था। प्रधानाध्यापक का घेराव कर स्कूल की तालाबंदी कर दी थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करके कार्रवाई की मांग की थी। इसकी जानकारी पाकर विभाग में हड़कंप मच गया था। खंड शिक्षा अधिकारी इश्कलाल के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था।
ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, बुधवार को उसके स्थान पर नए प्रधानाध्यापक सलेक चंद की तैनाती की गई। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या142 है। वहीं, बुधवार को विद्यालय में महज 80 छात्र-छात्राएं ही पहुंचे। वहीं, पीड़ित छात्रा समेत कई छात्राएं भी विद्यालय नहीं पहुंचीं। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद से कुछ अभिभावकों ने छात्राओं को गांव के विद्यालय में भेजने से इनकार कर दिया है। उधर, दूसरे दिन भी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।