फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panipat Khatima Highway: Speeding up of bypass work in front of Balwa

पानीपत खटीमा हाईवे: बलवा के सामने बाईपास के कार्य में तेजी

Fri, 08 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panipat Khatima Highway: Speeding up of bypass work in front of Balwa
शामली में दिल्ली-सहारनपुर को जोड़ने वाला निर्माणाधीन बाईपास। - फोटो : SHAMLI
शामली। बलवा गांव के पास से पानीपत-खटीमा हाईवे का जोड़ने वाले शामली बाईपास का तेज गति से चल पड़ा है। निर्माण एजेंसी ने 3.5 किमी लंबाई के शामली बाईपास की जद में पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर चार लेन का पुल का निर्माण हो चुका है। मिट्टी डालकर एप्रोच रोड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बलवा गांव के मुख्य गेट के पास दिल्ली-शामली, सहारनपुर का शामली बाईपास शुरू हो रहा है। यह बाइपास बलवा रेलवे फाटक से होकर सिंभालका, सेहटा गांव से होते हुए शामली तहसील के बराबर से होता हुआ पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ता हुआ मेपल्स स्कूल के सामने दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे पर समाप्त हो रहा है। दिल्ली-सहारनपुर से मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाला दूसरा बाईपास शुरू होकर टपराना गांव के पास मेरठ-करनाल को जोड़ रहा है। बलवा गांव के मुख्य गेट के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से शुरू होकर पानीपत खटीमा हाईवे पर कंडेला गांव तक शामली बाईपास को जोड़ रहा है। पानीपत खटीमा का शामली बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन का पुल और एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने बलवा के मुख्य गेट के सामने पानीपत खटीमा की ओर 200 मीटर बाईपास को रोडी तॉरकाल डालकर डिवाइडर समेत तैयार कर दिया है। कंडेला और जगनपुर के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। जगनपुर से ऐरटी और औद्योगिक क्षेत्र के पूर्वी दिशा से होते हुए पूर्वी यमुना नहर के पुल तक बाईपास का ज्यादातर कार्य पूरा कर दिया है। पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन का पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। पुल को बाईपास से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड जोड़ना शेष है। निर्माण एजेंसी को 30 मई तक पानीपत से लेकर बलवा बाईपास तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस बाईपास में शुरुआत में विवाद होने से निर्माण एजेंसी को भूमि नहीं मिल पाई थी। पिछले सप्ताह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास भूमि मिलने के बाद शामली बाईपास पर मिट्टी डालकर समतल किए जाने का काम शुरू हो गया है। हाईवे की निर्माण एजेंसी मेरठ की कृष्णा कंसट्रक्सन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि शामली बाईपास के निर्माण में तेजी आई है। सभी पुलों को छोड़कर बाईपास का निर्माण 30 अप्रैल पूरा हो जाएगा। पुलों का निर्माण कार्य अगले तीन माह में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed