{"_id":"5df3e0878ebc3e879279645a","slug":"opposition-to-citizenship-amendment-bill-memorandum-submitted-shamli-news-mrt4586122140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध, ज्ञापन सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध, ज्ञापन सौंपे
विज्ञापन
कांधला में थानाप्रभारी को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/झिंझाना। नागरिकता संशोधन विधेयक का मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। जुमे की नमाज के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका देख जिले भर में कड़ी चौकसी कर दी गई। मुस्लिम बहुल सवंदेनशील कैराना पर पुलिस का फोकस रहा। शामली, कांधला, झिंझाना में भी पुलिस गश्त करती रही। मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। नमाज के बाद जमीयम उलेमा ए हिंद के पदाधिकारियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों को नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में ज्ञापन सौंपे।
बिल के विरोध के चलते शासन ने पहले ही सतर्कता के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। दूसरे जनपदों में विरोध प्रदर्शन की खबरों के बीच नमाज के बाद यहां भी विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पहले ही तमाम पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए थे।
शहर में शुक्रवार को पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच जुमे की नमाज अदा हुई। जमीअत उलेमा-ए हिंद के आह्वान पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। शामली में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मस्जिदों के आसपास एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। फव्वारा चौक स्थित गढ़ी वाली मस्जिद में मौलाना इस्लाम ने जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमीअत उलेमा ए हिंद के नायब सदर मौलाना खुर्शीद के नेतृत्व में एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध दर्ज कराते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर हाफिज इस्लाम, शरीफल हक, हाफिज जुबैर, मोहम्मद नजाकत, आफाक, हाजी मुश्ताक, हाफिज बिलाल, कारी खालिद, मौलवी हम्माद, कारी नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैराना में जुमे की नमाज के बाद जमीअत उलेमा-ए-हिंद के नायब सदर व जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर के नेतृत्व में जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया। नायब सदर मौलाना ताहिर ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद यह विधेयक भारत की नागरिकता के लिए धर्म को कानूनी आधार बनाता है। यह विधेयक धर्म के आधार पर नागरिकों में भेदभाव करता है। नागरिकता संशोधन विधेयक के लागू हो जाने से संविधान की मूल संरचना नष्ट हो जाएगी। उन्होंने एवं अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा को सौंपा। इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना तहसीन, यूथ अध्यक्ष मौलाना इरफान, मौलाना उमर, मौलवी इमरान, मौलवी अनीस, फैसल खान,गुड्डू, मोहसीन, साबिर, छोटा, शमशाद अंसारी, इमरान सिद्दीकी, इस्लाम, खुर्शीद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव पांवटी कलां व गोगवान के ग्रामीण गांव के बस अड्डे पर एकत्र हुए और विधेयक के विरोध में नारेबाजी की।
झिंझाना में जुमे की नमाज के बाद मोहल्ला शाह मुबारिक में जामा मस्जिद के बाहर जमीअत उलेमा ए हिंद के सदस्य व समर्थकों ने देश के राष्ट्रपति के नाम नागरिक संशोधन बिल के विरोध में ज्ञापन तहसीलदार ऊन अजय कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ योगेंद्र सिंह, एसएसआई गजेंद्र भाटी मौजूद रहे। ज्ञापन में बिल को भेदभावपूर्ण बताते हुए वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिल सभी के लिए एक समान होना चाहिए। यह विधेयक संविधान की भावना और उसकी मूल संरचना का उल्लंघन करता है। इस अवसर पर हाफिज इरशाद , हाफिज अयूब , राशिद कलीम, मेंबर यामीन, शारिक, मोली याकूब, हाजी शब्बीर, हाजी अंसार, मुस्तकीम, वाजिद एहसान, इंतजार, खुर्शीद, इस्लाम आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी झिंझाना योगेंद्र सिंह व एसएसआई गजेन्द्र सिंह भाटी को सौंपा है ।
जुमे की नमाज के वक्त लेकर पुलिस बल तैनात रहा
जलालाबाद। कस्बे में जुमे की नमाज के समय सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी मस्जिदों के बाहर नमाज के वक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

कैराना में फ्लैग मार्च करती पुलिस फोर्स- फोटो : SHAMLI

कैराना जमा मस्जिद के बाहर तैनात कोतवाल तथा पुलिस फोर्स- फोटो : SHAMLI

कैराना में कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में तहसीलदार को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली जमा मस्जिद के पास तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI