{"_id":"60e736ec8ebc3ebf5409bffc","slug":"opposition-did-not-field-candidates-shamli-news-mrt5464730168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष ने मैदान में नहीं उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष ने मैदान में नहीं उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत चुनाव की तरह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विपक्ष ने अपने प्रत्याशी मैैदान में नहीं उतारे। सपा और रालोद के नेता भाजपा के सामने चुनाव लड़ रहे दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में तो खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन अधिकारिक रूप से किसी प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है।
जिले के पांचों ब्लॉक में भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। कैराना में भाजपा के हरशल चौधरी का एकल नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। उनके सामने किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। शेष चार ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशियों के सामने एक-एक ही नामांकन हुआ है। जिला पंचायत चुनाव में सपा और रालोद ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे थ,े लेकिन ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। शामली में मानसी मलिक ने रालोद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपना नामांकन दाखिल किया है।
थानाभवन में भी भाजपा प्रत्याशी के सामने नामांकन कराने वाली बेबी को सपा नेता समर्थन कर रहे हैं, लेकिन अधिकृत रूप से किसी भी राजनीतिक दल ने भाजपा के सामने प्रत्याशी नहीं उतारे। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों का साथ दिया जाएगा। रालोद हस्तिनापुर जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में किसी प्रत्याशी को समर्थन देना स्थानीय मामला है। पार्टी के जिले के नेता अपने स्तर से प्रत्याशी को समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन
-------------------
एक ही गांव के प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
शामली। जिले के तीन ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव बेहद रोमांचक होगा। इन ब्लॉकों में एक ही गांव के दो-दो प्रत्याशियों ने एक-दूसरे के सामने नामांकन दाखिल किए हैं। कांधला ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मांगेराम मलिक के सामने विनोद मलिक ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोनों एक ही गांव मखमलपुर के निवासी हैं। ऊन ब्लॉक में भाजपा से रामपाल सिंह के सामने उन्हीं के गांव पिंडौरा के विकास कुमार ने नामांकन कराया है। शामली ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी गांव करौदा हाथी निवासी मुन्नी देवी के सामने उन्हीं के गांव की मानसी मलिक ने नामांकन कराया है। पांच में से तीन ब्लॉकों में एक ही गांव के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।