फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only the goons who migrated in the BJP government fled

भाजपा सरकार में पलायन कराने वाले गुंडे पलायन कर गए

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only the goons who migrated in the BJP government fled
कैराना विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में पी ए एसी व फाइरिंग रेंज शिलान्यास कार्यक्रम में आयोजित सभ? - फोटो : SHAMLI
भाजपा सरकार में पलायन कराने वाले गुंडे ही पलायन कर गए
विज्ञापन

शामली। सीएम योगी ने मंच से बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में जब दो निर्दोष नौजवान मारे गए, तब इन लोगों को जाति नजर नहीं आ रही थी। वहां जब निर्दोष हिंदुओं के घर जलाए जा रहे थे, तब जातिवाद की राजनीति करने वालों को उनकी जाति नजर नहीं आई थी। योगी आदित्यनाथ कैराना क्षेत्र की नब्ज को भांपते हुए पूरे तेवर में नजर आए। उनका अधिकांश संबोधन हिंदुत्व और कानून व्यवस्था पर फोकस रहा।
योगी ने कहा बाबू हुकुम सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने यहां विकास और क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को जोरशोर से उठाया, उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज होते थे और प्रताड़ित किया जाता था। तब की सरकार तालिबानी सोच को बढ़ावा देती थी। ऐसी मानसिकता को बढ़ावा देने वालों को मारीच व सुबाहु की तरह ही दुर्गति का शिकार होना पड़ेगा। पिछली सरकारों में कोई गरीब बीमार होता था, तो इलाज के लिए असहाय हो जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है, ताकि गरीब का इलाज भी संभव हो सके। 2017 से पहले शामली के लोग इलाज के लिए दिल्ली जाते थे। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कोरोना काल में इलाज के लिए दिल्ली से शामली भी आए। अब शामली में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की भी योजना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना में अपराधियों का बोलबाला रहता था। यहां के व्यापारी दूसरे जनपदों और प्रदेशों में पलायन कर गए थे। जनता की आवाज उठाने वाले यहां के जनप्रतिनिधियों पर सपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। मोदी जी के आह्वान पर जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई। जिसके बाद पलायन कराने वाले गुंडे खुद पलायन कर गए। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मचक्र घूमने पर लगाने लगे लंबा टीका
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मचक्र लगातार घूमता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मचक्र ऐसा घुमाया कि जो लोग मंदिर जाने में संकोच करते थे, अब लंबा टीका लगाकर चलते हैं। यह आप लोगों की एकता की ताकत है। हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष बिना भेदभाव काम किया है। पिछली सरकारों में कुछ परिवारों और खानदानों के लिए ही काम होता था। उन लोगों के लिए विकास का मतलब एक परिवार होता था। जाति, चेहरा और पैसा देखकर नौकरी दी जाती थी। अब शामली और मुजफ्फरनगर के युवाओं को नौकरी मिलती है तो खुशी होती है। पहले यहां के युवा नौकरियों से वंचित रह जाते थे।

1278 जवान बटालियन में रहेंगे, सुरक्षित माहौल मिलेगा
शामली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना में पीएसी कैंप की मांग की जा रही थी। हमने 250 करोड़ की लागत से बनने वाली बटालियन दी है। बटालियन कैंप से बड़ी होती है। यहां 1278 जवान हर समय मौजूद रहेंगे। जो किसी भी विपरीत परिस्थिति से आसानी से निपट सकते हैं। पीएसी बटालियन की स्थापना से लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। जब-जब पीएसी का डंडा चलेगा तो दंगाई दूसरे लोक की यात्रा करते दिखाई देंगे या फिर गले में माफी की तख्ती लटकाए घूमेंगे। अब यदि कोई किसी की बहन-बेटी को गलत नजरों से देख नहीं सकता है। निर्दोष को सता नहीं सकता है। अराजकता और दंगा करके कोई देखे तो उसकी कई पीढ़ी भूल जाएंगी कि दंगा कैसे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed