{"_id":"60df56788ebc3e9eb1286e4c","slug":"online-employment-fair-on-july-5-shamli-news-mrt5455815127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर पांच जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए चार जुलाई की शाम तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु वेबसाइट पर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। एकेएस जॉब सर्विस प्राइवेट लिमिटेड शामली के प्रबंधक द्वारा अवगत कराया कि पिलपकार्ड प्रा. लि. गुड़गांव एवं बीजीडी प्रालि रेवाड़ी में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से शुल्क रुपये 600 निर्धारित है। जिससे अभ्यर्थियों को दो माह के अंदर विभिन्न कंपनी में साक्षात्कार एवं नियुक्ति के अवसर उपलब्ध कराएंगे।