फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One mark extra will be given in all subjects on beautiful article

सुंदर लेख पर सभी विषयों में मिलेगा एक अंक अतिरिक्त

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One mark extra will be given in all subjects on beautiful article
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू होगा। आरके इंटर कॉलेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मूल्यांकन को लेकर बोर्ड की तरफ से जारी की गई गाइड लाइन में पहली बार अच्छे हस्तलेख (सुंदर लेख) पर परीक्षक सभी विषयों में एक अंक अतिरिक्त दे सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में इस बार अच्छे हस्तलेख पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि शासन की मंशा के अनुसार अच्छे हस्तलेख के लिए प्रत्येक विषय या प्रश्नपत्र में छात्रों को एक अंक अतिरिक्त दिए जाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि परीक्षार्थी का प्राप्तांक प्रश्नपत्र पर निर्धारित पूर्णांक से अधिक न होने पाए।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड ने निर्देश दिए गए कि हाईस्कूल व इंटर की विभिन्न विषयों में 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम को कोविड-19 के अपरिहार्य कारणों से हटाया गया था, लेकिन 2022 की परीक्षाओं में कुछ प्रश्नपत्र में 30 प्रतिशत कटौती किए गए पाठ्यक्रम से भी प्रश्न पूछे गए, जिस कारण परीक्षार्थियों को प्रश्नों को हल करने में असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में छात्र हित में निर्णय लिया गया है कि ऐसे प्रश्न पत्र जिसमें प्रश्न पाठ्यक्रम से इतर या प्रश्न त्रुटिपूर्ण है, उन प्रश्नों पर यदि छात्र द्वारा प्रश्न हल करने का प्रयास किया गया हो या न किया गया हो, दोनों ही स्थितियों में उन प्रश्नों पर निर्धारित पूर्ण अंक दिए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
--------
मोबाइल मिला तो होगी दंडात्मक कार्रवाई
बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार मूल्यांकन कार्य में लगे किसी भी व्यक्ति को मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित रहेगा। मूल्यांकन केंद्र पर उप नियंत्रक को ही मोबाइल लाने की छूट होगी। यदि किसी भी परीक्षक या कर्मचारी के पास मोबाइल पाया जाता है तो उसे विश्वासघात की श्रेणी में माना जाएगा और उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

----
सुबह नौ बजे प्रशिक्षण के बाद शुरू होगा मूल्यांकन कार्य
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे सभी परीक्षकों की बैठक लेकर मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण डीआईओएस सरदार सिंह द्वारा दिया जाएगा। बोर्ड के निर्देश है कि जिन परीक्षकों की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में लगी है, वे परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि से पहले दिन तक और वहां से आने के अगले दिन से फिर मूल्यांकन कार्य करेंगे। इंटर में 206 परीक्षक व हाईस्कूल में 360 परीक्षकों की ड्यूटी लगी है। इंटर में 106 व हाईस्कूल में 218 परीक्षक रिजर्व में रखे गए हैं। मूल्यांकन केंद्र पर अब तक हाईस्कूल की 76021 उत्तर पुस्तिकाएं और इंटर की लगभग 23591 उत्तर पुस्तिकाएं विभिन्न विषयों की पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed