फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old man's condition deteriorated in collectorate, death

कलक्ट्रेट में वृद्घ की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Old man's condition deteriorated in collectorate, death
शामली। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव साथ ले गए। गणेश चौक निवासी 80 वर्षीय अभयराम किसी कार्य से बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट गया था। वहां शौचालय में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। वह बेसुध होकर गिर गया। बाद में कुछ लोगों ने उसे शौचालय में गिरा देखा तो भीड़ एकत्र हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed