फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old couple and their son die in road accident

Shamli News: सड़क हादसे में वृद्ध दंपती और उनके बेटे की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Old couple and their son die in road accident
कैराना में सडक हादसे में मृत सुखबीर का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। एक दिन पहले शामली से दवाई लेकर आ रहे परिवार की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई थी। जिससे कार सवार वृद्ध दंपती और उनका बेटा तथा पुत्रवधु गंभीर रूप से घायल हो गए। पानीपत हास्पिटल ले जाते समय रात में ही वृद्ध दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर की ब्लाॅक काॅलोनी निवासी कालूराम (55) अपनी मां श्यामो (80) को कान में परेशानी के चलते शामली प्राइवेट हास्पिटल में उपचार के लिए लेकर गए थे। कार में कालूराम के पिता सुखबीर (83) व पत्नी सुनीता (52) भी थे। रात करीब 8 बजे शामली से लौटते समय भास्कर स्कूल के पास कार का टायर फट गया तथा कार असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चारों को शामली रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने कालूराम व उसके पिता सुखबीर तथा माता श्यामो को पानीपत के लिए रेफर कर दिया। पानीपत हास्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शवों को अपने आवास पर लेकर आ गए। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस पहुंची तथा शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

कैराना में सडक हादसे में मृत सुखबीर का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में सडक हादसे में मृत सुखबीर का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में सडक हादसे में मृत सुखबीर का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में सडक हादसे में मृत सुखबीर का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed