{"_id":"613f98878ebc3eb72e5e538e","slug":"officials-inspect-the-helipad-shamli-news-mrt5560848154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने हेलीपेड का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने हेलीपेड का निरीक्षण किया
विज्ञापन
कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के पास सुरक्षा व भौगोलिक स्थिती का जायजा लेती डीएम जसजीत क?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने हेलीपैड का निरीक्षण किया
कैराना (शामली)। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव सोमवार को फिर से कैराना पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कस्बे के दोनों हेलीपैड का निरीक्षण किया। अधीनस्थ अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी का इसी सप्ताह जिले का दौरा प्रस्तावित है। वह 20 सितंबर से पहले कैराना के ऊंचागांव में पीएसी बटालियन कैंप और कांधला के गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज का शिलान्यास करेंगे। पिछले कई दिन से पुलिस-प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा है। ऊंचागांव में पीएसी बटालियन कैंप की भूमि पर सैकड़ों कर्मचारियों को लगाकर साफ-सफाई करा दी गई है। सोमवार को डीएम और एसपी कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने महाविद्यालय के चारों ओर घूमकर सुरक्षा और भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां भी पूर्व में निर्मित हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने स्थिति जगदीश प्रसाद महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे।