{"_id":"673098144095398066052baf","slug":"officers-woke-up-after-pollution-spread-case-filed-against-those-who-set-garbage-on-fire-shamli-news-c-28-1-bag1001-121441-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रदूषण फैलने पर जागे अफसर, कूड़े में आग लगाने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रदूषण फैलने पर जागे अफसर, कूड़े में आग लगाने वाले पर मुकदमा
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट के सामने कूड़ा डालकर लगाई थी आग, पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा कर शुरू की जांच
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट के सामने खाली जगह में कूड़ा डालकर आग लगाने से निकले धुएं के कारण प्रदूषण होने से अफसर हरकत में आ गए। इस मामले में लेखपाल ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखपाल बलबीर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर को कलक्ट्रेट के सामने खाली जगह में अज्ञात लोगों ने कूड़ा डालकर आग लगा दी। आग बुझने के बाद धुआं उठने लगा, जिससे प्रदूषण हो गया। पता चलने पर उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाया। तहरीर मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने कूड़े में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कलक्ट्रेट के आसपास रहने वाले लोगों से कूड़ा डालने और आग लगाने वालों के बारे में पता किया जाएगा।
-- -- -- -
चमरावल मार्ग पर भी कूड़े में आग लगाई
शहर में चमरावल मार्ग पर एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगा दी गई, जिससे उठने वाले धुएं से प्रदूषण फैल गया। राहगीरों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।