फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers should discharge their responsibilities in the service fortnight

सेवा पखवाड़ा में दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी

Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officers should discharge their responsibilities in the service fortnight
- 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में डीएम ने सेवा पखवाड़ा के तहत अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन सभी सीएचसी व पीएचसी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। 19 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन सूचना विभाग द्वारा किया जाएगा। इसी तरह पखवाड़े तहत प्रत्येक दिन के कार्यक्रम व गतिविधियां तय की गई है, जिनमें स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवरों पर श्रमदान, जल ही जीवन है, कैच द रेन अभियान के बारे में जागरूक करने, वोकल फॉर लोकल में लोगों को उत्पादों और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद से जुड़ी प्रदर्शनी का आयोजन, कृत्रिम अंग उपकरण वितरण कैंप आदि का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनिक बंधुओं की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला सैनिक बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने पूर्व सैनिक बंधुओं की शिकायतों को सुनते हुए उनकी सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सैनिक बंधुओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व सैनिक और उनके परिजनों ने विद्युत, नलकूप व भूमि संबंधित शिकायतों के अलावा अन्य शिकायतें दर्ज कराई। डीएम ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में डीएम कर्नल अजय सिंह से कहा कि सैनिक बंधुओं की समस्याओं को लेकर उनकी बैठक से एक सप्ताह पूर्व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाए। जिससे समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। इसके अलावा बैठक में सैनिक बंधुओं से कहा गया कि यदि कोविड-19 की तीसरी डोज नहीं लगी है, तो उसको लगवा लें और अन्य को भी लगवाए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, कर्नल अजय सिंह सहित सैनिक बंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed