{"_id":"5fbab0eb8ebc3eefbb07726a","slug":"oath-administered-to-drivers-and-operators-shamli-news-mrt512207316","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक और परिचालकों को दिलाई शपथ
शामली। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पांचवें दिन रोडवेज बस स्टैंड पर चालक-परिचालकों को कोविड-19 से बचाव और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
रविवार को बस स्टैंड पर परिवहन विभाग द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्चे वितरित कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालक-परिचालकों से कहा गया कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। एआरटीओ मुंशीलाल ने चालकों से कहा कि वाहन चलाते समय ओवर टेकिंग न करें, गलत दिशा में व नशे की की हालत में वाहन न चलाएं। सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। उचित दूरी बनाकर वाहन को चलाएं और प्रदूषण की समय-समय पर जांच कराते रहें। इसके अलावा समय-समय पर नेत्र एवं स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं। नींद एवं थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं। इस दौरान चालक-परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते हुए दो गज की दूरी फेस मास्क है जरूरी की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेयी, स्टेशन प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, मोहम्मद वसीम, रविंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।