{"_id":"5f8f2ef08ebc3e9c0873dd8d","slug":"number-of-students-increased-in-schools-on-second-day-shamli-news-mrt507166618","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में दूसरे दिन बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में दूसरे दिन बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
विज्ञापन
शामली सत्यनारयण इंटर कालेज में छात्रो की थर्मल स्कैनिंग करते शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना संक्रमण काल में शुरू हुए शिक्षण कार्य के दूसरे दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी। सीबीएसई में एक शिफ्ट में और माध्यमिक विद्यालयों में दो शिफ्ट में शिक्षण कार्य चला।
शासन द्वारा सोमवार से सभी बोर्ड से संबंधित कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित सहमति के साथ बुलाकर शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश जारी गिए गए थे। शासन की अनुमति मिलने के बाद जिले में सभी बोर्ड के विद्यालयों में सोमवार को शिक्षण कार्य शुरू हो गया था। पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही थी। दूसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि दोनों शिफ्ट में करीब 140 छात्राएं पहुंचीं, जबकि पहले दिन छात्राओं की संख्या 125 रही थी। विद्यालय में व्यवस्था देखने के बाद अभिभावकों का विश्वास बढ़ रहा है। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पहली शिफ्ट में 9वीं में 55 व 10वीं में 60 विद्यार्थी पहुंचे। दूसरी शिफ्ट में 11वीं में 90 व 12वीं में 72 विद्यार्थी पहुंचे। पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या करीब 150 रही थी।
विज्ञापन
वीवी इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य डा. एसके आर्य ने बताया कि सोमवार को विद्यार्थियों की संख्या 65 रही थी, जबकि मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 105 हो गई। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि सोमवार को 10वीं के 45 व 12वीं के 53 विद्यार्थी पहुंचे थे। मंगलवार को 10वीं के 57 और 12वीं के 71 विद्यार्थी पहुंचे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है।