{"_id":"60f71a838ebc3e6d544171e1","slug":"number-of-students-could-not-be-registered-on-prerna-portal-shamli-news-mrt548298817","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा पोर्टल पर नहीं दर्ज हो सकी छात्रों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा पोर्टल पर नहीं दर्ज हो सकी छात्रों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की प्रामाणिक संख्या को प्रेरणा पोर्टल पर 17 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक आधे स्कूल भी पोर्टल पर सूचना अपलोड नहीं कर पाए।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक 596 विद्यालय संचालित है। शासन ने 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार कक्षा एक से आठ तक की कक्षावार प्रामाणिक छात्र संख्या 17 जुलाई तक प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही दर्ज की गई संख्या के साक्ष्य के रूप में मार्च 2021 की विद्यालय की छात्र-पंजिका की स्वप्रमाणित प्रति भी अपलोड की जाएगी। प्रधानाध्यापकों द्वारा दर्ज की गई सूचना और अपलोड की गई छात्र-पंजिका की छाया प्रति को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षण करने के बाद विकास खंड में स्थित सभी विद्यालयों की संकलित सूचना को प्रमाणित कर पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। वेबसाइट व्यस्त होने व अन्य तकनीकी कारणों की वजह से अभी तक पोर्टल पर नामांकन छात्र संख्या का कार्य पूरा नहीं हो सका। बताया गया है कि निर्धारित तिथि के तीन दिन बाद तक आधे से भी कम लगभग 46 प्रतिशत काम पूरा हो सका है।
---
शिक्षक संघ उठा चुका पोर्टल संबंधी समस्या
शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने पिछले सप्ताह 15 जुलाई को बीएसए गीता वर्मा को ज्ञापन देकर प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की प्रामाणिक संख्या अपलोड करने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने इस कार्य के लिए विद्यालयों में कंप्यूटर, लैपटॉप व प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर न होना बताते हुए विद्यालयों से सूचनाएं प्रपत्र पर प्राप्त कर न्याय पंचायत व ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर की सहायता से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
---
कोट
विद्यालयों को प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की प्रामाणिक संख्या 17 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। पोर्टल न चलने व अन्य समस्याओं की वजह से यह काम पूरा नहीं हो पाया। अभी तक लगभग 46 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। पोर्टल के स्थान पर एप पर भी यह सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।
- अमित कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता (बेसिक)।