फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   now will be release open merit

आज होगी ओपन मेरिट जारी

Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
now will be release open merit
ओपन मेरिट होगी जारी - फोटो : अमर उजाला
शामली। ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए जिले के कालेजों में चल रही प्रक्रिया का छठी मेरिट से सोमवार का आखिरी दिन रहा। यूनिवर्सिटी द्वारा एक दिन बढ़ाने का भी कोई लाभ नहीं हुआ और चारों कालेजों में केवल पांच ही दाखिले हुए। आज यूनिवर्सिटी ओपन मेरिट जारी करेगी।
विज्ञापन


सोमवार को कालेजों में एक दिन बढ़ने के बाद छठी मेरिट के दाखिले की प्रक्रिया तीन बजे तक जारी रही। जनपद के चारों कालेजों में केवल पांच ही दाखिले हो पाए। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी आज ओपन मेरिट जारी करने जा रही है। जिसमें अब तक की मेरिट से छूटे छात्र-छात्राएं और अब तक किसी मेरिट में नाम ना आने वाले सभी छात्र-छात्राएं आज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना लॉगिन खोलकर ओपन मेरिट का प्रफोर्मा डाउनलोड कर सकते हैं। उसके साथ अपने
विज्ञापन


सभी प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट साथ में लगाकर जिस कालेज में खाली सीट हैं उसमें 10 बजे से शाम चार बजे तक हर हाल में जमा करा दे। जिसमें कालेज में जमा करने के बाद अपना क्रमांक नंबर ले। वही कालेज से सभी छात्र-छात्राएं दाखिले कराते समय सभी प्रमाण पत्रों की जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही दाखिले होने वाला छात्र दाखिला कैंसिल कराता है तो उसको ओपन मेरिट में जगह नहीं मिलेगी। बुधवार को कालेज में खाली सीटों के हिसाब
से आए आवेदनों पर आरक्षण के हिसाब से मेरिट तैयार कर बोर्ड पर चस्पा करेंगे।

इसके बाद फिर 11 अगस्त को कालेजों में ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया चलेगी। वहीं, आरके कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने बताया कि आखिरी दिन कालेज में कोई दाखिला नहीं हो पाया। कालेज में खाली सीटों पर ओपन मेरिट से ही दाखिले होंगे।


वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य वेद कुमारी ने बताया कि कालेज में बीए में केवल एक ही दाखिला हुआ है। वहीं, कांधला राजकीय कालेज में बीए में एक व बीएससी बायो में एक दाखिला हुआ है। जबकि विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में एक व बीकॉम में एक और बीएससी में कोई दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed