फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now the sugarcane department will survey

अब गन्ना विभाग करेगा सर्वेक्षण

Wed, 06 Jun 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Wed, 06 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now the sugarcane department will survey
sugercane - फोटो : अमर उजाला
शामली। डीसीओ डॉक्टर अनिल भारती ने कहा कि शासन के निर्देश पर गन्ना विभाग स्वयं गन्ना सर्वेक्षण करेगा। सर्किल इंचार्ज गन्ना सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ग्राम का राजस्व रिकार्ड अपने पास रखेगा। गन्ना सर्वेक्षण के दौरान कृषक को घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसको कृषक अपने खेत के अनुसार गन्ने के प्रजाति व क्षेत्रफल के अनुसार भरकर सर्किल इंचार्ज को आधार कार्ड की फोटोप्रति सहित आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


 बुधवार को डीसीओ डॉक्टर अनिल भारती ने जिले के गन्ना सर्वेक्षण वर्ष 2018-19 की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गन्ना सर्वेक्षण में लगाई गई सभी टीमों के इंचार्ज से ग्रामवार जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि  प्रत्येक सर्किल में सर्किल इंचार्ज गन्ना सर्वेक्षण कार्य आरंभ करने से पूर्व संबंधित ग्राम का राजस्व रिकार्ड अपने पास रखेगा, जिसे विभाग द्वारा सभी को राजस्व रिकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद की कुछ चीनी मिलों ने गन्ना सर्वेक्षण कार्य करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन



इस पर शासन से निर्देश मिल गया है कि गन्ना विभाग स्वयं गन्ना सर्वेक्षण करेगा।  ग्रामवार सर्किलों का  गठन कर लिया गया है। सर्किल इंचार्ज के रूप में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, सामयिक गन्ना समिति लिपिक को बनाया गया है। प्रत्येक सर्किल इंचार्ज को निर्देश दिया गया है कि सर्वेक्षण कार्य को पूरी निष्पक्षता और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करे सर्वेक्षण कार्य एवं सर्किल इंचार्ज की जांच हेतु भी जांच दल गठित किया गया है, जो अचानक  जांच कर प्रत्येक दिवस पर जांच रिपोर्ट भजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक  उपेंद्र कुमार सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति  शामली के सचिव  मुकेश कुमार राठी, गन्ना पर्यवेक्षक शामली अरुण, गन्ना पर्यवेक्षक संजय कुमार गुप्ता, पर्यवेक्षक गोपाल चरण दास,  नवीन गन्ना पर्यवेक्षक, सचिन कुमार लिपिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed