फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now is the month of April, May-June is also endure

अभी तो अप्रैल का महीना है, मई-जून भी सहना है

Sun, 17 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 17 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now is the month of April, May-June is also endure
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पिछले 15 दिनों से हो रही भीषण गर्मी में शनिवार का दिन सबसे गरम दिन रहा। लू चलने से शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


होली के बाद मौसम में बदलाव आया है। दिन- रात गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी बढ़ने और लू शुरू होने से पारा लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन


शनिवार को लू और गर्मी से इस साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को इस मौसम का सबसे गरम दिन रिकार्ड दर्ज किया गया है। दिन निकलते ही सुबह से सूर्य देव ने आग बरसाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लू चलने से सड़कों पर चलने वाले मुंह और सिर पर कपड़े डालकर निकले। गरम मौसम होने के कारण छाता का सहारा लेना पड़ा। 

बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को इस मौसम का सबसे गरम दिन रिकार्ड दर्ज किया गया है। रविवार को आंधी आने से हल्का मौसम में बदलाव आएगा। मंगलवार और बुधवार से एक फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, जो 41 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed