फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now examine afresh

अब नए सिरे से होगी जांच

Tue, 21 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 21 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now examine afresh
Kairana true getaway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना पलायन प्रकरण की जांच करने के लिए केंद्रीय मानवाधिकार आयोग की चार सदस्यीय टीम ने कैराना में डेरा डाल दिया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से पलायन की जांच संबंधी दस्तावेज लेने के साथ ही भाजपा सांसद से पलायन करने वालों की सूची लेकर नए सिरे से जांच की जाएगी। उक्त टीम को तीन दिन में जांच रिपोर्ट आयोग के चेयरमैन को सौंपनी होगी। 
विज्ञापन


पलायन प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा ने केंद्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही मानवाधिकार आयोग ने प्रकरण की जांच करने के लिए टीम का गठन किया। उक्त टीम में डिप्टी एसपी रवि सिंह, सरोज तिवारी, अरुण कुमार और सुमन कुमारी सोमवार सुबह ही शामली पहुंचे।
विज्ञापन


थानाभवन चीनी मिल के गेस्ट हाउस में उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की तथा पलायन प्रकरण में प्रशासन की ओर से कराई गई जांच के दस्तावेज लिए। इसके बाद मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर भाजपा सांसद हुकुम सिंह से मुलाकात कर पलायन करने वाले 346 लोगों की सूची ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटा तक वह भाजपा सांसद के आवास पर रहे। इसके बाद कैराना की तरफ रवाना हो गए। टीम को लीड कर रहे डिप्टी एसपी रवि सिंह ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच करके तीन दिन में आयोग के चेयरमैन को रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच पूरी होने तक वह कैराना में ही रहेंगे। भाजपा सांसद ने जो सूची उपलब्ध कराई है, उसे डोर टू डोर जाकर तस्दीक करेंगे तथा लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। 


व्यापारियों और महिला की हत्या के कागजात लिए 
पलायन प्रकरण के साथ ही मानवाधिकार आयोग की टीम ने अकबरपुर सुन्हेटी की महिला की हत्या तथा कैराना के तीनों व्यापारियों की हत्या से संबंधित पुलिस की विवेचना के कागजात भी जांच के लिए पुलिस से लिए हैं। माना जा रहा है कि पलायन प्रकरण के साथ ही इन केसों  में भी पुलिस की विवेचना को लेकर जांच होगी कि उनमें  पुलिस ने क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed